नशे पर Hazaribagh पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर सहित 18 लाख का नशे का सामान जब्त, 14 आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh: Hazaribagh जिले में नशाखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ब्राउन शुगर, गांजा, नगद राशि, मोबाइल फोन और कई वाहन बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 16 फरवरी 2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्ताना स्थित डीपो सीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान तीन युवक भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई। इस कार्रवाई में कटकमदाग थाना क्षेत्र से कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं लोहसिंघना थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को दबोचा गया। इनके पास से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, लगभग दो किलो गांजा, 47 हजार रुपये नगद, एक सफारी वाहन, एक ब्रेजा कार और तीन मोबाइल बरामद किए गए।

Read More: सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! JPSC ने जारी किया कट ऑफ, यहां देखें…. 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

इचाक थाना क्षेत्र में भी डायल 100 से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सात ग्राम ब्राउन शुगर और सात मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

कटकमदाग क्षेत्र से कुल 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नगद, सात मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार तथा दो माप-तौल मशीन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल द्वारा की गई, जिसमें संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।

ASP अमित कुमार ने दी जानकारी

ASP अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधियों में कटकम डाक थाना क्षेत्र से मोहम्मद आफताब , मोहम्मद जावेद उर्फ शाहरुख , सरोज कुमार , उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा , राहुल कुमार मेहता शामिल है तो वही लोहसिंगना थाना क्षेत्र से आदित्य यादव उर्फ समीर , साहब सिंह उर्फ सब जो बिलासपुर जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है एवं गुरनाम सिंह उर्फ सऊदी जो सातारागंज जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला है।

वहीं इचाक थाना क्षेत्र से इरफान अंसारी उर्फ जिगर , बबलू कुमार , एहसान खान , विशाल कुमार राणा , एवं मोहम्मद वसीम शामिल है।

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...