गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘आर्ट्स हैंडक्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो 2026’ मेले का भव्य शुभारंभ

गयाजी : गयाजी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘आर्ट्स हैंडक्राफ्ट कॉटन सिल्क एक्सपो-2026’ मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पार्षद विनोद यादव और आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में एलाइड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. सुजीत कुमार सिन्हा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजक राजेश कुमार यादव ने बताया कि यह मेला 18 फरवरी से लगातार 30 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

मेले में कुल 130 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के 28 राज्यों से आए कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हैं

मेले में कुल 130 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के 28 राज्यों से आए कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हैं। डलूम एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आगंतुकों को एक ही स्थान पर बनारसी साड़ी, लखनवी चिकनकारी, गुजरात का बंधेज, कश्मीरी शॉल, पंजाबी जूती, बंगाल की जामदानी, भागलपुरी सिल्क, भदोही के कालीन, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी वस्त्र, लेदर उत्पाद, टेराकोटा, क्रॉकरी व विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक और हेल्थ प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है।

Gaya Mela 1 22Scope News

मेले में फूड स्टॉल की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे आगंतुक खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद भी ले सकें

मेले में फूड स्टॉल की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे आगंतुक खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद भी ले सकें। आयोजकों के अनुसार इस मेले का मुख्य उद्देश्य लघु एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना, स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना और उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह मेला शहरवासियों के लिए देशभर की हस्तशिल्प कला को एक ही छत के नीचे देखने और खरीदने का महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभरा है।

Gaya Mela 2 22Scope News

यह भी पढ़े : AI से सशक्त हो रहा बिहार : India AI Impact Expo में दिखा डिजिटल लोकतंत्र और स्मार्ट गवर्नेंस का मॉडल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...