Ranchi Child Rescue Case: SIT ने 52 बच्चों को किया बरामद, DNA Test से होगी पहचान की पुष्टि

Ranchi Child Rescue Case: धुर्वा थाना क्षेत्र से जुड़े बाल बरामदगी मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने 52 बच्चों को छुड़ाया, 37 बच्चों के दावेदारों का डीएनए टेस्ट जारी।


Ranchi Child Rescue Case रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र से पांच वर्षीय अंश और उसकी चार वर्षीय बहन अंशिका की बरामदगी से जुड़े मामले में रांची पुलिस की विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 52 बच्चों को अलग-अलग ठिकानों से बरामद किया है। अब इन बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Key Highlights

  1. धुर्वा थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में 52 बच्चों की बरामदगी।

  2. 37 बच्चों के लिए अब तक दावेदार सामने आए।

  3. 16 बच्चों के लिए 12 नए दावेदारों ने किया दावा।

  4. सभी सैंपल डीएनए मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए।

  5. गिरफ्तार 13 आरोपियों ने 12 बच्चों के अपहरण की बात स्वीकार की।


Ranchi Child Rescue Case: 16 बच्चों के लिए 12 नए दावेदार सामने आए

पुलिस के अनुसार हाल में 16 बच्चों के लिए 12 नए दावेदार सामने आए हैं। इनमें बिहार और ओडिशा से एक-एक, जबकि रांची से दो दावेदार शामिल हैं। बरामद बच्चों में रामगढ़ के कोठार और लातेहार के बारियातू क्षेत्र के आठ बच्चे भी शामिल हैं।

इससे पहले 21 बच्चों के लिए 10 दावेदार सामने आए थे। इस तरह अब तक कुल 37 बच्चों के लिए दावे किए जा चुके हैं।

Ranchi Child Rescue Case:डीएनए मिलान के लिए एफएसएल भेजे गए सैंपल

सभी दावेदारों का ब्लड सैंपल लेकर पुलिस ने बच्चों के सैंपल के साथ डीएनए मिलान के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेज दिया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि किन दावेदारों का दावा सही है और कौन से बच्चे वास्तव में उनके परिजन हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से पूरी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की त्रुटि की संभावना न रहे।

Ranchi Child Rescue Case:13 आरोपियों ने 12 बच्चों के अपहरण की बात स्वीकार की

मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 12 बच्चों के अपहरण की बात स्वीकार की थी। हालांकि एसआईटी की जांच में 52 बच्चों की बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद बच्चों में से कितने अपने वास्तविक परिजनों तक पहुंच पाएंगे।

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...