पुलिस सप्ताह-2026 : महिला सुरक्षा व बाल अधिकारों को लेकर सिवान में जागरूकता अभियान, महिला थाना व अभया ब्रिगेड की पहल

सिवान : सिवान में महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस द्वारा मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह-2026 के तहत सिवान में महिला एवं बाल सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना और अभया ब्रिगेड टीम की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और समाज में बढ़ते अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Siwan Police 1 2 22Scope News

जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है – महिला SHO सोनी कुमारी

उन्होंने कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे मजबूत माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान जुवेनाइल न्याय अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों को सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Siwan Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘सूखा नशा और शराब से दूरी, जीवन में खुशहाली जरुरी’ पुलिस सप्ताह में निकली ‘नशा मुक्ति प्रभात फेरी’…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...