बिहार पुलिस सप्ताह-2026 : सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड (मार्च पास्ट) का निरीक्षण किया और सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए गया के SSP, पुलिस अवर निरीक्षक व स्व. बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्त्रि पत्र देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), बिहार दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और महिला सासाराम सहित कुल आठ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिरूद्ध कुमार और स्व. बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।

CM Bihar Police Week 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिए दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र संबंधित पुलिस पदाधिकारी को प्रदान किया

साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिये रोहतास जिले के मो. अख्तर अंसारी एवं ओमप्रकाश पांडेय, बेगूसराय जिले के अमित कुमार एवं आनंद माधव मिश्रा, बगहा जिले के लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चंपारण जिले के सुनील प्रसाद, उतीम गद्दी एवं रविंद्र कुमार, मधुबनी जिले के राजू कामत, दरभंगा जिले के डॉ. इकबाल हसन, धीरज कुमार यादव एवं अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट थाना के लिए दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र संबंधित पुलिस पदाधिकारी को प्रदान किया।

CM Bihar Police Week 2 22Scope News

CM Bihar Police Week 4 22Scope News

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत DGP ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।

 

CM Bihar Police Week 3 22Scope News

CM Bihar Police Week 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस सप्ताह-2026 : महिला सुरक्षा व बाल अधिकारों को लेकर सिवान में जागरूकता अभियान, महिला थाना व अभया ब्रिगेड की पहल…

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img