पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.712 किलो अफीम दूध के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भदवर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष छापेमारी में पुलिस ने 3.712 किलोग्राम अफीम दूध के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।

24 फरवरी को सूचना मिली थी कि 3 व्यक्ति रबदी पहाड़ी की ओर से ग्राम रबदी होते हुए अफीम दूध की खेप लेकर गुजरने वाले हैं – SSP

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 फरवरी को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति रबदी पहाड़ी की ओर से ग्राम रबदी होते हुए अफीम दूध की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। डुमरिया के अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया ताकि पूरी कार्रवाई विधिसम्मत ढंग से की जा सके।

Gaya Police 1 4 22Scope News

पुलिस टीम ने ग्राम रबदी से पूरब पहाड़ी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी की

पुलिस टीम ने ग्राम रबदी से पूरब पहाड़ी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर घेराबंदी की। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति स्टील के कमंडल और प्लास्टिक के जग के साथ आते दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 3.712 किलोग्राम अफीम दूध बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को दंडाधिकारी की उपस्थिति में जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमिरका, मुकेश और कृष्णदेव के रूप में हुई है

इस मामले में भदवर थाना कांड संख्या 12/26 24 फरवरी 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 17(c)/18(c) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमिरका सिंह, मुकेश कुमार और कृष्णदेव सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी ग्राम पन्नातांड टोला मिटार, थाना भदवर, जिला गया के निवासी बताए गए हैं।

Gaya Police 4 22Scope News

‘जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा’

छापेमारी दल में एसडीपीओ इमामगंज कमलेश कुमार, अंचलाधिकारी डुमरिया संजय कुमार, थानाध्यक्ष सचिन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : गर्मी शुरू होते ही गया फायर ब्रिगेड अलर्ट, दो मिनट में निकलती है दमकल…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...