मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, बदमाश को पैर में लगी गोली

पटना : राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस को देखते ही भागने बदमाश लगा, खदेड़कर पैर में गोली मारी गई है। घायल अपराधी की पहचान अमित कुमार उर्फ नीतीश निवासी वैशाली के रूप में हुई है। बीते दिनों पटना सिविल कोर्ट में हथियार के साथ पहुंचे बदमाशों में आरोपी शामिल था। कोर्ट में हुई घटना के बाद से बदमाश फरार चल रहा था पुलिस को तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

मरीन ड्राइव पर हाफ एनकाउंटर, शूटर अमित गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में अमित कुमार उर्फ नीतीश के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Patna Golibari 1 22Scope News

कोर्ट में हत्या की रची गई थी बड़ी साजिश

पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमित अपने साथी पीयूष के साथ मिलकर पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान ‘रौशन तात्या’ नामक व्यक्ति पर हमला कर हत्या करने की फिराक में था। इस पूरी हत्या की साजिश पश्चिम बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह ने रची थी। जेल में बंद सुबोध सिंह के इशारे पर ही रौशन उर्फ तात्या को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया गया था। इस प्लान को अंजाम देने के लिए शूटर अमित को लगाया गया था, जिसे पटना पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

Patna Golibari 22Scope News

यह भी पढ़े : होली के दौरान सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की है पैनी नजर

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...