राजेश राम ने कहा- BJP ने नीतीश को कर लिया है ‘डिजिटल अरेस्ट’, बिहार में बेमेल गठबंधन की सरकार

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार के साथ हाल के घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना होना ही था, क्योंकि मौजूदा सरकार वोट चोरी की बदौलत बनी थी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार पर्दे के पीछे से नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रच रही थी।

राजेश राम ने कहा- BJP ने अब नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है

राजेश राम ने कहा कि भाजपा ने अब नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है। जो नीतीश कुमार हमेशा समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे, आज वही उस लड़ाई को भाजपा के हवाले कर चुके हैं और आरएसएस के एजेंडे पर समझौता कर लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि नीतीश कुमार अपने ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आंसुओं से भी नहीं पिघल रहे हैं।

Rajesh Ram 1 22Scope News

BJP की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को साथ रखकर बाद में मूल शिवसेना को कमजोर किया, उसी तरह अकाली दल को भी कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एनसीपी के नेता शरद पवार की पार्टी को तोड़ने का काम किया और बीजू जनता दल (BJD) के नेता नवीन पटनायक के साथ ही कई क्षेत्रीय को धीरे-धीरे समाप्त करने की रणनीति अपनाई।

Rajesh Ram 22Scope News

BJP का इतिहास रहा है कि वह अपने सहयोगियों को पहले साथ लेकर चलती है और बाद में उन्हें खत्म कर देती है – राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह अपने सहयोगियों को पहले साथ लेकर चलती है और बाद में उन्हें खत्म कर देती है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल गठबंधन है, जो जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही रणनीति अब अन्य सहयोगी दलों के साथ भी अपनाई जा रही है और आने वाले समय में इसका अगला निशाना आंध्र प्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू होंगे।संवाददाता सम्मेलन में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, कमल कमलेश और नदीम अख्तर अंसारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : शकील अहमद खान पर भड़क गए राजेश राम, कहा- जिन्हें सत्ता में रहने की आदत है, उन्हें बाहर नहीं लगता मन

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा-...

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...