बिजली कटौती से मानगो के लोग परेशान

रात्रि 12 बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के पास धरना पर बैठे बीजेपी नेता

जमशेदपुर : रात्रि 12ः00 बजे भाजपा नेता विकास सिंह बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के सामने धरना पर बैठे. विकास सिंह ने बताया कि मानगो के भोली-भाली जनता बिजली कटौती से परेशान है. स्थानीय लोगों ने मुझे फोन किया कि भैया रात 12ः00 बज गए हैं. हमारे घर में बिजली नहीं है. गर्मी के कारण बच्चे सो नहीं पा रहे हैं. हमारा कोई फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है.

बीजेपी नेता विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों का दर्द सहा नहीं जा रहा है. जनप्रतिनिधि कान में तेल डालकर सो गये हैं. वहीं विकास सिंह ने अपने साथियों के साथ 12ः00 बजे बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए.

विकास सिंह ने कहा कि विभाग को चाहिए कि अखबार में प्रकाशित कर दें कि हम बिजली देने में सक्षम नहीं हैं. हम सभी बिजली की मांग नहीं करेंगे. एक और सरकार बड़ी-बड़ी पोस्टर होल्डिंग लगवा रही है और अपनी कामयाबी का ढिंढोरा पीट रही है. वहीं दूसरी ओर जनता बिजली के लिए त्राहिमाम कर रही है. यह हम सभी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी...

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ...

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार व रोजगारोन्मुखी शिक्षा को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक...