कैमूर में LPG आपूर्ति सामान्य, गैस उपभोक्ताओं के लिए प्रशासन ने जारी किए नए नियम

कैमूर : कैमूर जिले से बड़ी खबर है, जहां रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की जानकारी दी है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस वितरण सुचारू रूप से चल रहा है।

17 मार्च तक जिले में 8048 गैस सिलेंडर उपलब्ध रहे, जिनमें से 1707 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है – DM नितिन कुमार सिंह

जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि 17 मार्च तक जिले में 8048 गैस सिलेंडर उपलब्ध रहे, जिनमें से 1707 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है, जबकि 6284 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं। प्रशासन ने बताया कि लंबित 12324 बुकिंग को अगले दो से तीन दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। अब सभी गैस कनेक्शन धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य होगा।

Kaimur DM 1 22Scope News

शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही गैस रिफिल बुकिंग की जा सकेगी – DM

जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही गैस रिफिल बुकिंग की जा सकेगी। वहीं सिलेंडर डिलीवरी के समय डीएसी कोड देना भी जरूरी होगा। कालाबाजारी रोकने के लिए गैस एजेंसियों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और भभुआ व मोहनिया में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 06189-222080 जारी किया है।

Kaimur DM 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री लेसी सिंह ने कहा- राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...