समाहरणालय गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान

112
समाहरणालय गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान
समाहरणालय गेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान
Advertisment

नवादा : नवादा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से समाहरणालय गेट के समीप बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) नबीन कुमार पांडेय के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।

Advertisment

जांच अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई

जांच अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC), बीमा और हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। डीटीओ नबीन कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

Nawada Cheking 1 1 22Scope News

बिना कागजात या नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

उन्होंने कहा कि बिना कागजात या नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान से जहां आम लोगों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा, वहीं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता भी देखने को मिली। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Nawada Cheking 22Scope News

यह भी पढ़े : TVF की अगली फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग बिहार में होगी

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Advertisement