Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका!

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान गंधरिया गांव निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, योगेंद्र कल शाम ‘ऊंटा मोड़’ जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

ग्रामीणों ने देखा शव

शनिवार सुबह महुआ चुनने गए ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में उनका शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

गांव में दहशत का माहौल है

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच...

Garhwa में बंद हुआ ‘Coffee With SDM’ कार्यक्रम, 75 हफ्तों की...

Garhwa Coffee With SDM: गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा शुरू किया गया चर्चित जनसंवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इन...

तेजस्वी का CM सम्राट पर हमला, कहा- अपराध व अपराधियों के...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय और भोजपुर की घटना पर एक बार फिर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जमकर बरसे हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल...