ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गौरीचक थाना के मोहद्दीनपुर में ट्रक से विदेशी शराब पकड़ी गई। मद्य निषेध विभाग के छापेमारी के दौरान आठ लोगों गिरफ्तार किया गया। ये सभी तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मद्य निषेध विभाग की टीम ने कहा कि यह सभी हरियाणा निर्मित माल पकड़ा गया है। पटना में लाकर इन लोगों के द्वारा सभी जगह सप्लाई किया जाता था।

मद्य निषेध विभाग के द्वारा टीम गठित कर की गई कार्रवाई

गुप्त सूचना मिली थी कि मोहद्दीनपुर गौरीचक थाना अंतर्गत भारी मात्रा में विदेशी शराब के डिलेवरी की जा रही है। मद्य निषेध विभाग के द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें अजीत कुमार के नेतृत्व में घेराबंदी की गई। शराब की कीमत 8:30 लाख रुपया बताया गया है। अधिकारी का कहना है कि भारी पैमाने पर विदेशी शराब के सप्लाई की जा रही थी। मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम कुमार ने कहा कि यह टीम के लिए भारी उपलब्धि है।

Patna Wine 1 22Scope News

उत्पाद विभाग के अधिकारी ने वेयरहाउस को किया सील

वहीं उत्पाद विभाग के अधिकारी ने वेयरहाउस को सील किया। वेयरहाउस के अंदर में दीवार कुट्टी पाउडर रखा गया था। गोदाम इतना बड़ा था कि उसमें 10 से 12 ट्रक आराम से अंदर रह सकते हैं। वहीं स्टाफ लोग को बाहर से बुलाया जाता है और उसे बाहर निकलने भी नहीं दी जाती है। पूछताछ के क्रम में यह बताया कि हमलोग को 10-12 हजार महीना पर ले जाता है और खाने पीने की व्यवस्था वेयरहाउस में ही की जाती है। इसके मालिक दिनेंद्र कुमार की जांच पड़ताल की जा रही है।

Patna Wine 2 22Scope News

Patna Wine 3 22Scope News

यह भी पढ़े : कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...