पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, STF की कार्रवाई में एक को लगी गोली

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। एसटीएफ की मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने की खबर सामने आई है। बेगूसराय के मंसूरचक का यह मामला है। समस्तीपुर और बेगूसराय के बॉर्डर नारायण चौक पर यह मुठभेड़ चल रही है। बताया जाता है कि कुछ अपराधी यहां के एक होटल में रुके थे। इसकी सूचना पुलिस और एसटीएफ को लग गई।

पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, 4 अपराधियों को अबतक गिरफ्त में लिया है

मौका-ए-वारदात पर बेगूसराय के सदर डीएसपी आनंद पांडेय, बछवारा, मंसूरचक और तियाय थाने की पुलिस एसटीएफ के साथ पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। चार अपराधियों को पुलिस ने अबतक गिरफ्त में लिया है। बाकी कुछ अपराधी वहीं आसपास झाड़ी में या घर में छुपे हुए हैं। एक अपराधी को गोली लगी है, वह भी अभी फरार ही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर खोजबीन कर रही है।

Begusarai Police 1 1 22Scope News

दरभंगा लूटकांड से कनेक्शन

आपको बता दें कि बिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिखाई पड़ रही है। अपराधियों की लिस्ट बनाकर एक्शन कर रही है। इसी बीच हुई इस मुठभेड़ को दरभंगा में हुए लूटकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। शुक्रवार को दरभंगा में दो करोड़ की लूट हुई थी।

Begusarai Police 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...