झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक बारिश हो रही है। एक बार फिर राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

बता दें झारखंड के रांची, सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग लातेहार सहित अन्य जिलों बारिश और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। बारिश के साथ-साथ तेज हवा को लेकर भी IMD ने अलर्ट जारी किया गया है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD )ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग की मानें तो इस दैरान वज्रपात भी होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

 

 

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...