अब घर बैठे करें होटल बुकिंग, पर्यटन विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च

पटना : बिहार आने वाले पर्यटकों को विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग ने एक नई वेबसाइट का लॉन्च किया है। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को www.bstdcmis.bihar.gov.in वेबसाइट का उद्घाटन किया। मंत्री ने बताया कि यह वेबसाइट ऑनलाईन बुकिंग सॉफ्टवेयर एंड मैनेजमेंट इनफोर्मेशन सिस्टम से लैस है। इससे बीएसटीडीसी के नियंत्रणाधीन 38 होटलों की ऑनलाइन बुकिंग और संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। पर्यटक अब विभिन्न पर्यटन स्थलों पर होटल चयन करने में काफी सुविधा का अनुभव करेंगे।

इस सॉफ्टवेयर को ICICI बैंक के माध्यम से बिना किसी सेवा शुल्क के तैयार किया गया है – मंत्री अरुण शंकर प्रसाद

उन्होंने यह भी बताया कि इस सॉफ्टवेयर को आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से बिना किसी सेवा शुल्क के तैयार किया गया है। इससे बिहार राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटन विभाग के होटलों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटकों को होटल बुकिंग में आसानी होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि विभागीय होटल संबंधित संपूर्ण बुकिंग जानकारी इस नई वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। यह बीएसटीडीसी की मुख्य वेबसाइट www.bstdc.bihar.gov.in से भी जुड़ी रहेगी, जिससे पर्यटकों को होटल चयन में और अधिक सुविधा मिलेगी।

Department of Tourism 1 1 22Scope News

अब पर्यटक घर बैठे ही राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे बोधगया, राजगीर, पटना आदि में BSTDC होटलों की उपलब्धता देखकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे

अब पर्यटक घर बैठे ही राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे बोधगया, राजगीर, पटना आदि में बीएसटीडीसी होटलों की उपलब्धता देखकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। मौके पर पर्यटन सचिव निलेश रामचंद्र देवरे और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के प्रबंध निदेशक नंद किशोर संयुक्त निदेशक पर्यटन निदेशालय राजेश रौशन सहित विभाग और निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Department of Tourism 22Scope News

यह भी पढ़े : ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, पहले चरण में 2 हजार केंद्र का लक्ष्य

Bokaro Forest Land Scam: 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि घोटाले का...

 बोकारो की 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने मुख्य आरोपी शैलेश सिंह को पटना से गिरफ्तार किया। फर्जी...

Jharkhand High Court: 80 साल पुराने सीएनटी भूमि विवाद में बड़ा...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के 80 साल पुराने सीएनटी भूमि विवाद में अहम फैसला सुनाया। अदालत ने 19 वर्ष बाद दोबारा शुरू की गई...

Jamshedpur Crime: मानगो में राहुल बच्चा की बेरहमी से हत्या, 25...

 जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड पर राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा की लाठी, ईंट, पत्थर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना...