Ranchi: झारखंड में बीते कल 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में भी प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका जताई गई और सॉल्वर गैंग के साथ लगदभग 150 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। आज इस मामले की सुनवाई सिविल कोर्ट में की गई, बता दें अभ्यर्थियों को दो दिनों का रिमांड दिया गया है यानी अभ्यर्थियों को जेल में रखकर ही पुलिस उनसे आगे की पूछताछ करेगी।
अभ्यर्थियों के वकील ने दी जानकारी
इस मामले में अभ्यर्थियों के वकीलों का बयान भी सामने आया है। अभ्यर्थियों के वकील ने कहा वास्तविकता अलग है । गेस पेपर छोड़ वो कुछ नहीं है ,340 में 1 क्वेश्चन मैच करता है ।ह्वाट्सऐप कर बच्चो के साथ फ्रॉड किया गया ।गिरोह फ्रॉड करने का तरीके लगा रहे थे ,कोई भी सेक्शन ये वो लोग जो ठगे थे इन बच्चों पर भी लगा दिया गया है यह ग़लत है।
वकील ने बताया कि पैसे लेनदेन की कोई बात नहीं है, इस मामले में बच्चे ग़लत नहीं है। पुलिस को इनलोगों में क्या दिखा,बच्चे ग़लत नहीं है।
-करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट
Highlights







