Dhanbad: Dhanbad के केन्दुआडीह थाना के समीप धनबाद–रांची मुख्य मार्ग एनएच 32 का दोनों हिस्सा अचानक धंस गया जिससे अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मुख्य सड़क धंसने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। दोनों ओर से बेरीकेटिंग कर सड़क बंद कर दिया गया है।
हो सकती है बड़ी घटना
जिस तरह से सड़क धंस रही है बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन पूर्व ही आसपास के इलाके जहरीली गैस का रिसाव हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए थे। अभी तक बीसीसीएल या जिला प्रशासन के कोई बड़े अधिकारी के नहीं पहुंचे से लोगों में नाराजगी है।
10 हजार से अधिक आबादी पर विस्थापन का संकट गहरा रहा है
केन्दूवाडीह (Dhanbad) में लगातार हो रही भूधंसान और गैस रिसाव से करीब 10 हजार से अधिक आबादी पर विस्थापन का संकट गहरा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज सुबह करीब 8 बजे सड़क धंस गई वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बीसीसीएल की लापरवाही से भू धंसाना की घटना हो रही है। पुनर्वास नीति भी सही नहीं है।
Highlights







