Dhanbad : सब गोलमाल है! करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंसी, गुणवत्ता पर गंभीर सवाल…

Dhanbad : झरिया बलियापुर होते हुए पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क मोहरीबांध के पास आज अचानक धंस गई. करीब 8 किलोमीटर लंबी यह सड़क मात्र दो साल पहले पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी लेकिन अब इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सड़क के धंसने से बड़ी वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है और बड़ी दुर्घटना टलने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण सेलो पासवान ने बताया कि यह सड़क करीब दो साल पहले बनी थी लेकिन निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई, न तो वाइब्रेटर मशीन चलाई गई, न ही सही तरीके से बालू भरा गया. निर्माण में कोई भी मानक का पालन नहीं किया गया. सब कमीशनखोरी का खेल था. उन्होंने कहा अगर निर्माण ठीक से होता तो आज यह सड़क नहीं धंसती . उन्होंने यह भी कहा अगर समय रहते विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो आगे चलकर कोई बड़ी जनहानि हो सकती है.

Dhanbad : बड़े वाहनों का आवागमन बंद

वहीं कुंदन पासवान ने कहा कि झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग के अचानक धंसने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. जबकि इस मार्ग से सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना होता हैं. उन्होंने कहा बीसीसीएल की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. क्योंकि घटनास्थल के पास ही देवप्रभा आउटसोर्सिंग कोल परियोजना के तहत खनन और ब्लास्टिंग कार्य चल रहा है जिससे क्षेत्र की भूमि पहले से अस्थिर थी उसी के कारण सड़क धराशायी हुई है.

कुंदन पासवान ने प्रशासन से मांग की है कि स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए और इस गंभीर लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच हो. ताकि आने वाले समय में ऐसी दुर्घटनाएं फिर न हों .वहीं सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है.

ये भी जरुर पढ़ें++++

Palamu : डायन कहकर उगला जहर, सगे भाइयों में खूनी संघर्ष-6 लोग लहूलुहान… 

Gumla के लाल ने कर दिया कमाल: 8वीं के आदिवासी छात्र का इंडिया U-16 क्रिकेट टीम में चयन 

Giridih Accident : खेत जा रही महिलाओं को टैंकर ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत तीन घायल… 

Bokaro : पुलिस के साथ धक्का मुक्की, पिस्टल छीनने का प्रयास, आरोपी सलाखों के पीछे… 

Chaibasa : नक्सली हमले से दहला झारखंड-उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्र, रेल ट्रैक उड़ाया-एक की मौत, एक घायल… 

Ranchi Crime : झारखंड में 2.99 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, जमशेदपुर से आरोपी गिरफ्तार… 

Breaking : मंत्री रामदास सोरेन के हालात जानने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, संजय यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो मौजूद 

Bihar Education Minister: अपने पुराने स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,...

Bihar Education Minister, गोपालगंज: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने सिधवलिया प्रखंड स्थित डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...