CM सम्राट ने कहा- संगठन की मजबूती ही BJP की ताकत

पटना : पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेश प्रशिक्षण योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।

कार्यकर्ताओं का सतत प्रशिक्षण ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है – CM सम्राट चौधरी

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं का सतत प्रशिक्षण ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें विचारधारा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षण महाभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन के सभी 52 जिलों में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर स्तर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त किया जा सके।

Bihar BJP 1 3 22Scope News

प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं – मुख्यमंत्री

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त वाहक है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जनसेवा की भावना का विकास होता है, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है।

Bihar BJP 2 4 22Scope News

CM सम्राट चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें

सीएम सम्राट चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

Bihar BJP 10 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...