Advertisment

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा, जमकर मारपीट व तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा

पटना के राजा बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 15 वर्षीय युवक विशाल की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण युवक की जान गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। कई शीशे तोड़ दिए गए। गमले फेंके गए और वहां खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

Paras Hospital 1 22Scope News

युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे – परिजन

परिजनों का आरोप है कि युवक को वेंटिलेटर पर रखकर लगातार पैसे वसूले जा रहे थे। यहां तक कि किडनी निकालने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक फुलवारीशरीफ इलाके में क्रिकेट खेल रहा था। तभी दोस्तों के बीच हुए विवाद में उसे चोट लगी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Paras Hospital 2 22Scope News

परिजन ने कहा- हमारे बच्चे को मार दिया, पैसे लेते रहे व किडनी निकाल ली

परिजन का कहना है कि हमारे बच्चे को मार दिया, पैसे लेते रहे व किडनी निकाल ली। घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन परिजनों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही तोड़फोड़ जारी रही। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इलाज में लापरवाही हुई या फिर परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा।

Paras Hospital 22Scope News

यह भी पढ़े : तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, 3 की मौत, जिंदगी से जूझ रहे 5

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...