जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले आतंकी हमला, 5 आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले आतंकियों ने हमला किया है.

प्रधानमंत्री मोदी दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के

अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ घंटों में दो एनकाउंटर हुए हैं.

जिसमें कुल पांच आतंकी मारे गए हैं.

जबकि एक जवान शहीद हो गए हैं वहीं 9 जवान घायल बताए गए हैं.

आतंकियों ने ये हमला जम्मू के सुंजवा और चड्ढा कैंप के पास हुआ है.

जम्मू पुलिस के एडीजीपी के मुताबिक आतंकियों के छिपे होने की सूचना

मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी. यहां CISF के 15 जवानों को

ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया.

CISF ने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए.

इस पूरी कार्रवाई में CISF के एक ASI शहीद हो गए और दो जख्मी हैं.

सुंजवां इलाके में हुई मुठभेड़

सुबह 5 बजे के आसपास जम्मू के सुंजवां इलाके में मुठभेड़ हुई थी.

मुठभेड़ में सुरक्षा बल के एक जवान की जान चली गई और 4 जवान घायल हो गए.

फिर सुबह घेराबंदी पर फायरिंग हुई जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हुआ है और 4 जवान घायल हैं. मुठभेड़ अभी चल रही है. ऐसा लग रहा है कि आतंकवादी किसी घर में हैं.

एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को दो AK47 बंदूक, एक सेटेलाइट फोन मिला है. बताया गया है कि पांच जवान रात को घायल हुए थे, इनमें से एक CISF ASI शहीद हो गए. वहीं पांच जवान सुबह जख्मी हुए. तब आतंकियों ने UBGL (ग्रेनेड लॉन्चर) से ग्रेनेड फेंका था.

बठिंडी इलाके में आतंकियों ने किया हमला

जम्मू पुलिस के अनुसार जम्मू के बठिंडी इलाके में रात को आतंकवादियों के होने की खबर मिली थी. इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई, जैसे ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों की हलचल देखी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई. इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया और 4 जवान घायल हो गए.

एडीजीपी मुकेश सिंह ने दी जानकारी

जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह के मुताबिक, हमने रात को इलाके की घेराबंदी की थी, हमें आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. सुबह घेराबंदी पर फायरिंग हुई जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया है और 4 जवान घायल हैं. मुठभेड़ अभी चल रही है. ऐसा लग रहा है कि आतंकवादी किसी घर में हैं.

बारामुला हमले में मारा गया 12 लाख इनामी आतंकी

इससे पहले कश्मीर के बारामुला इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. यहां हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 12 लाख इनामी आतंकी युसुफ कंतरू को सेना के जवानों ने मार गिराया. इसके साथ ही 4 अन्य आतंकी भी मारे गए थे. इन आतंकियों में तीन विदेशी आतंकी भी थे.

लश्कर का टॉप कमांडर था युसुफ कंतरू

जानकारी के लिए बता दें कि युसुफ कंतरू लश्कर का टॉप कमांडर था और 12 साल से घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. युसुफ की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी. हाल ही में बड़गाम में हुई हत्याओं के पीछे भी युसुफ कंतरू का ही हाथ था.

Next Post : https://22scope.com/bihar/meteorological-department-issued-alert-possibility-of-heavy-rain-and-thunder-storm-with-thunder/

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...