Advertisment

नीतीश कुमार का बदला पता, CM आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड में होंगे शिफ्ट

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश कुमार शनिवार यानी दो मई को ही सात सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। नीतीश कुमार फिलहाल सीएम पद से इस्तीफे बाद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में ही रह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए सात सर्कुलर आवास को तैयार किया गया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के बाद अणे मार्ग स्थित आवासा पर मेंटेनेंस का काम होगा। नीतीश के आवास खाली करने के बाद इसको नया रूप देने के लिए तैयारियां शुरू की जाएंगी। खास बात ये है कि इस शिफ्टिंग के साथ ही वो अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बन गए हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद इस शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हुई

आपको बता दें कि आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद इस शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। एक अणे मार्ग से धीरे-धीरे सामान कुर्सी, टेबल, पंखा, फ्रिज, टीवी और अन्य घरेलू वस्तुएं नए आवास सात सर्कुलर रोड में पहुंचाई जा रही हैं। करीब दो दशकों तक एक अणे मार्ग सत्ता और शासन का केंद्र रहा, जहां से नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति और विकास की कई अहम योजनाओं को दिशा दी। लेकिन अब उनका नया ठिकाना सात सर्कुलर रोड होगा।

Nitish Kumar 1 22Scope News

10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में राबड़ी देवी और लालू परिवार पहले से रह रहा है

दिलचस्प यह है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में राबड़ी देवी और लालू परिवार पहले से रह रहा है। ऐसे में अब बिहार की राजनीति के दो बड़े चेहरे एक ही सड़क पर आमने-सामने पड़ोसी बन गए हैं। सात सर्कुलर रोड स्थित नए आवास को फूल-मालाओं से सजाया गया है और पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को भी आमंत्रित किया गया है। फिलहाल, इस शिफ्टिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज है। क्या यह महज एक प्रशासनिक बदलाव है या इसके पीछे कोई सियासी संकेत भी छिपा है। इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

Nitish Kumar 2 22Scope News

सम्राट चौधरी को मिलेगा नीतीश कुमार का आवास

मुख्यमंत्री आवास में मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद सीएम सम्राट चौधरी उसमें शिफ्ट करेंगे। फिलहाल सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम के तौर पर आवंटित पांच देशरत्न मार्ग आवास आवंटित हैं। सीएम सम्राट चौधरी और उनका परिवार पटना के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में ही रहता है।

Nitish Kumar 3 22Scope News

नीतीश कुमार कर चुके हैं निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, कई बार नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड आवास में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने जा चुके हैं। इसके अलावा आज (शुक्रवार) की सुबह भी ट्रैक्टर से सामान ढोए गए। इस दौरान गमला, चेयर, कपड़ा स्टैंड और फोल्डिंग आइटम समेत कई सामानों को ढोया गया। इससे पहले भी सामान सात सर्कुलर रोड में शिफ्ट किए गए थे।

Nitish Kumar 4 22Scope News

वरिष्ठ मंत्री या बड़े नेताओं को मिलता है यह बंगला

वहीं सात सर्कुलर आवासा बिहार सरकार का टाइप वीआईआई-वीआईपी सरकारी बंगला माना जाता है जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री या बड़े नेता को दिया जाता है। नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग से पहले ही सारा सामान शिफ्ट किया जा चुका है। एक अणे मार्ग का आवास बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है।

Nitish Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : बेटे के साथ CM आवास से निकलकर नए आवास के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...