Advertisment

सचिव ने पटना शहर की प्रमुख सड़कों एवं फ्लाइओवरों का किया स्थल निरीक्षण

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा आज यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे की त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से पटना शहर की महत्वपूर्ण सड़कों एवं फ्लाइओवरों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेपी गंगा पथ, अटल पथ, पाटली पथ और राजा बाजार-रुपसपुर क्षेत्र में राइडिंग क्वालिटी, तकनीकी खामियों तथा यातायात की समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

संधारण कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी – सचिव पंकज कुमार पाल

सचिव पंकज कुमार पाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि संधारण कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में सचिव ने अटल पथ के विभिन्न हिस्सों में पाई गई खामियों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नेहरु पथ के ऊपर मेन कैरिज-वे में लेवल अंतर को 15 दिनों में ठीक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, शिवपुरी फ्लाइओवर, दीघा फ्लाइओवर (एप्रोच) और दीघा रोटरी के पास एप्रोच सेटलमेंट को मात्र तीन दिनों के भीतर दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया गया।

Road Construction Department 1 22Scope News

सचिव ने दीघा से दीदारगंज के बीच जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया

उन्होंने दीघा से दीदारगंज के बीच जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया। कुर्जी के समीप ब्रिज के पास एप्रोच स्लैब के धंसने की समस्या को देखते हुए इसे 10 दिनों के भीतर ठीक करने का निर्देश दिया गया। गायघाट से कंगनघाट के बीच सड़क की सतह पर Undulation पाई गई।  सचिव ने एक महीने के भीतर इसका रेक्टिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा। पाटली पथ के निरीक्षण के पाया गया कि एक्सपेंशन जॉइंट्स के रबर खराब हो चुके हैं और ऊपरी सतह घिस गई है। इसके लिए तीन दिनों के भीतर नई डीपीआर (DPR) समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। एम्स गोलंबर से जेपी सेतु एप्रोच तक के हिस्से का संधारण अब एसटीएमसी के माध्यम से किया जा रहा है।

राजा बाजार फ्लाइओवर के एग्जिट पॉइंट पर लगने वाले भीषण जाम के समाधान हेतु सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक निदेश दिए

राजा बाजार फ्लाइओवर के एग्जिट पॉइंट पर लगने वाले भीषण जाम के समाधान हेतु सचिव ने स्थलीय निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक निदेश दिए। जंक्शन पॉइंट से 60 मीटर की दूरी पर स्थित चार पेड़ों की कटाई हेतु जिला प्रशासन और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर को उपर्युक्त जगह पर पुनर्स्थापना हेतु सक्षम प्राधिकार के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सड़क के दाहिने किनारे स्थित बस स्टॉप, गैंट्री, इलेक्ट्रिक पोल और पेड़ों को हटाने के लिए समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। आशियाना-दीघा पथ के आशियाना मोड़ पर अतिक्रमण हटाने और पूर्वी भाग में सड़क चौड़ीकरण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।

Road Construction Department 2 22Scope News

सचिव पंकज कुमार पाल के द्वारा आर-ब्लॉक से पटना रेलवे स्टेशन गोलंबर बीच जाम की समस्या को स्थायी रूप से समाधान निकालने पर भी जोर दिया गया

सचिव पंकज कुमार पाल के द्वारा आर-ब्लॉक से पटना रेलवे स्टेशन गोलंबर बीच जाम की समस्या को स्थायी रूप से समाधान निकालने पर भी जोर दिया गया। स्टेशन क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए 256 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए फोर-लेन निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इस परियोजना के धरातल पर उतरने से भविष्य में स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सचिव ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें

सचिव ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सड़कों की राइडिंग क्वालिटी बेहतर करने पर जोर देते हुए कहा कि विभाग की बेस्ट राइडिंग क्वालिटी सड़कें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इससे किसी तरह का समझौता बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Road Construction Department 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां, मई के तीसरे सप्ताह में होगी नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉकड्रिल

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...