Urban Development: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाला पदभार, Bihar में Ease of Living मजबूत करने पर जोर

 बिहार के नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। 264 नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं, सैटेलाइट टाउनशिप और वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर दिया।


Urban Development पटना: पटना स्थित विकास भवन में शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने उनका स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Urban Development: नगर निकायों में बेहतर सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि राज्य के नगर निकायों में लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और वर्तमान में राज्य का शहरीकरण लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। ऐसे में शहरी विकास को दूरदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Urban Development: 264 नगर निकायों को मिलेगा सहयोग

मंत्री ने कहा कि बिहार आने वाला कोई भी व्यक्ति सबसे पहले पटना और अन्य शहरों को देखकर राज्य के विकास की छवि बनाता है। इसलिए सरकार का प्रयास होगा कि राज्य के सभी 264 नगर निकायों को आवश्यक सहयोग और हैंड-होल्डिंग प्रदान की जाए ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर विकास कार्य किए जा सकें।


Key Highlights:

  • नीतीश मिश्रा ने नगर विकास एवं आवास विभाग का पदभार ग्रहण किया

  • राज्य के 264 नगर निकायों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

  • 11 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को बताया प्राथमिकता

  • वेस्ट मैनेजमेंट और सिटी सर्विलांस को मजबूत करने की तैयारी

  • 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान बनाने की बात


Urban Development: 11 Satellite Township परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तावित 11 सैटेलाइट टाउनशिप के लिए स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। उन्होंने इसे बिहार के शहरी विकास की दिशा में महत्वाकांक्षी और दूरगामी पहल बताया। साथ ही रोहतास में भी एक नई परियोजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि आने वाले 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अन्य शहरों के मास्टर प्लान भी तैयार किए जाएंगे।

Urban Development: वेस्ट मैनेजमेंट और सिटी सर्विलांस को किया जाएगा मजबूत

मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में वेस्ट मैनेजमेंट, बिजली व्यवस्था, सिटी सर्विलांस, स्वच्छता और आधुनिक नागरिक सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विभाग के सचिव संदीप आर. पुडकलकट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, विशेष सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...