Advertisment

सरकार और मीडिया के सहयोग से बिहार बनेगा और मजबूत – मंत्री श्रवण कुमार

पटना : सूचना व जनसपंर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि विभाग का मंत्री होने के नाते मेरी इच्छा थी कि आप सभी से पहले दिन मुलाकात करूं। आपका और हमारा साथ संबंध लंबे समय से रहा है। हमें प्रसन्नता हुई कि आप सभी बेहद कम समय में सूचना मिलते ही उपलब्ध हुए।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- मुझे नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल व CM सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट दोनों में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुझे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नए कैबिनेट दोनों में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। हमें पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार के शासनकाल में आप सभी के सहयोग से जो विकास की नींव रखी गई थी। उस इमारत को नई सरकार में और मजबूत बनाया जाएगा। हमें प्रसन्नता है कि सूचना मिलते ही आप सभी ने अत्यंत कम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हम सभी मिलकर बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Minister Shravan Kumar 1 22Scope News

मीडिया के योगदान की सराहना करते हुए कहा- आप सभी ने अपने चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है

मंत्री श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय में राज्य के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया, जिससे बिहार की सकारात्मक छवि देश और दुनिया के सामने उभरकर आई। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और गांवों की उन्नति में मीडिया के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से बिहार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। दूसरे राज्यों और विदेशों में बिहार को लेकर बनी नकारात्मक सोच को बदलने में भी मीडिया की खबरों और सकारात्मक प्रस्तुतियों का बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री ने कहा- अब राज्य को और बेहतर बनाने के लिए सरकार के कार्यों को गंभीरता से सामने लाना और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है

मंत्री ने कहा कि अब राज्य को और बेहतर बनाने के लिए सरकार के कार्यों को गंभीरता से सामने लाना और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की चूक या कमी दिखाई दे, तो उसे रचनात्मक तरीके से सामने लाकर सरकार का सहयोग करें, ताकि विकास की गति और अधिक मजबूत हो सके। इस मौके पर सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार, अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Minister Shravan Kumar 22Scope News

11 मई की तारीख राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक – श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास विभाग व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने 11 मई की तिथि की विशेषता बताते हुए एक प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय स्वाभिमान और शक्ति का प्रतीक है। अंतराष्ट्रीय भू-राजनैतिक दबाबों और सम्भावित प्रतिबंधों के बावजूद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और भूतपूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडिस ने 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण इलाके में पोखरन-2 का सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व पटल पर एक परमाणु संपन्न देश के रूप में भारत की स्थिति को स्थापित किया। इस साहसिक कदम ने भारत को विश्व के शक्तिशाली परमाणु संपन्न देशो की श्रेणी में ला दिया। ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिभा, दूरदृष्टि और देशभक्ति ने भारत की रक्षा शक्ति को नई ऊंचाईयां प्रदान की।

यह भी पढ़े : मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- अवैध खनन माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...