Bihar Infrastructure Update: भवन निर्माण विभाग के नए सचिव प्रणव कुमार ने संभाला पदभार

 बिहार भवन निर्माण विभाग के नए सचिव प्रणव कुमार ने पदभार ग्रहण किया। विभागीय योजनाओं, मेंटनेंस और प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।


Bihar Infrastructure Update पटना: बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में सोमवार को नए सचिव प्रणव कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान सचिव कुमार रवि सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद सचिव प्रणव कुमार ने विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन स्थिति और मेंटनेंस कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। विभाग की कार्यप्रणाली और परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति को पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

Bihar Infrastructure Update:प्रतिष्ठित भवन परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान सचिव को राज्य में निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुकी प्रमुख परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हाल के वर्षों में भवन निर्माण विभाग ने कई प्रतिष्ठित और आईकॉनिक भवनों का सफल निर्माण कराया है।

इन परियोजनाओं में बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप तथा पटना समाहरणालय समेत कई महत्वपूर्ण भवन शामिल हैं।


Key Highlights

  • भवन निर्माण विभाग के नए सचिव प्रणव कुमार ने पदभार ग्रहण किया

  • विभागीय योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

  • बापू टावर और राजगीर खेल परिसर जैसी परियोजनाओं पर चर्चा

  • सरकारी भवनों के मेंटनेंस और सौंदर्यीकरण पर जोर

  • समयसीमा के भीतर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश


Bihar Infrastructure Update:सरकारी भवनों के रखरखाव पर विशेष जोर

बैठक में राज्य के सरकारी भवनों की साफ-सफाई, तकनीकी मेंटनेंस और नियमित रखरखाव व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी केवल नए भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी परिसंपत्तियों का बेहतर संरक्षण और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ भवनों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि राज्य की आधारभूत संरचनाएं सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहें।

Bihar Infrastructure Update:तय समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने का निर्देश

सचिव ने कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विभाग के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता तथा मुख्यालय के अन्य पदाधिकारी और अभियंता उपस्थित रहे।

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...