Advertisment

RPF प्रभारी की सख्त कार्रवाई, मालगोदाम से चोरी हुई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सिवान रेलवे स्टेशन के मालगोदाम साइडिंग से चोरी हुई 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट के मामले में आरपीएफ प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की पूरी खेप और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है।

रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच सीवान मालगोदाम साइडिंग से कुल 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट चोरी कर ली गई थी

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच सीवान मालगोदाम साइडिंग से कुल 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 12 मई 2026 को रियान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सिवान के प्रतिनिधि नवल किशोर शर्मा ने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीवान में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया गया कि प्रिज्म कंपनी का सीमेंट रैक आरआर नंबर 242004381 एवं 242004382 के माध्यम से मालगोदाम लाइन संख्या-3 पर पहुंचा था। कर्मचारियों द्वारा सभी वैगनों की सील की जांच के बाद सीमेंट की अनलोडिंग कर साइडिंग पर डंप किया गया था।

Siwan Police 1 22Scope News

ट्रकों से कंपनी के गोदाम भेजने के दौरान मिलान में 60 बोरी सीमेंट कम पाई गई

बाद में ट्रकों से कंपनी के गोदाम भेजने के दौरान मिलान में 60 बोरी सीमेंट कम पाई गई। चोरी गए सीमेंट की कीमत लगभग 20,400 रुपए आंकी गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्र द्वारा की जा रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ ने सिवान मालगोदाम के पूर्वी छोर के उत्तर मेन रोड के पास छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान चोरी की 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट से लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया

कार्रवाई के दौरान चोरी की 60 बोरी प्रिज्म सीमेंट से लदा ट्रैक्टर संख्या BR-29-GB-1549 जब्त कर लिया गया। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार, निवासी मालचक थाना बेलछी जिला पटना और संजय गोंड, निवासी सिसवन ढाला टावर के पास वार्ड-39 थाना नगर जिला सिवान के रूप में हुई है।

Siwan Police 22Scope News

यह भी पढ़े : गया तक फैला ‘जमीन जादूगर’ गैंग, कागज बदलकर करोड़ों की जमीन गायब करने का आरोप

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस,...

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी,...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल...

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...