किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने फरियादियों से मिलने वाली शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के लिए मोबाइल एप और डैशबोर्ड का विकास किया है, जिसको लेकर विभागीय सभागार में शुक्रवार को एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारी और कर्मचारियों को योजना, उसके क्रियान्वयन की स्थिति की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की ट्रेनिंग दी गई।

योजनाओं के क्रियान्वयन में कई बार अलग-अलग माध्यमों से शिकायत प्राप्त होती है – प्रधान सचिव पंकज कुमार

इससे पहले 13 मई को विभागीय प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सभी उप विकास आयुक्त को जारी पत्र में कहा था कि ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा/वीबी-जी राम (जी), प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन में कई बार अलग-अलग माध्यमों से शिकायत प्राप्त होती है। प्राप्त होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण और योजना का गुणवत्तापूर्ण कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने मोबाइल एप और डैसबोर्ड का विकास किया है।

पदाधिकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्राप्त होने वाली शिकायतों को एप पर अपलोड किया जाएगा

पदाधिकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्राप्त होने वाली शिकायतों को एप पर अपलोड किया जाएगा। इससे संबंधित योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता लागू की जा सकेगी। प्रधान सचिव की ओर से जारी पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में ही विभागीय नोडल पदाधिकारी और कर्मचारियों को एप एवं डैसबोर्ड की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जल-जीवन-हरियाली अभियान आदि योजनाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...