खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नए सचिव दीपक आनंद ने ग्रहण किया पदभार

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नवनियुक्त सचिव दीपक आनंद ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया व विभाग की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद सचिव दीपक आनंद ने विभाग के स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड प्रबंधन, उपभोक्ता संरक्षण व विभागीय डिजिटल सेवाओं से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

आमजनों को विभागीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है – सचिव

सचिव ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों को विभागीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

यह भी पढ़े : गन्ना किसानों के लिए डिजिटल पहल, ‘ईख मित्र’ ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...