Advertisment

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान में हथियार, कारतूस व मादक पदार्थों के साथ 3 गिरफ्तार

पटना/बख्तियारपुर : पटना जिले में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा पटना के निर्देश पर चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के दौरान बाढ़-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पिछले 24 घंटों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध सामान किया है बरामद

पिछले 24 घंटों में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, गांजा और भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसराय महमदपुर में छापेमारी कर पुलिस ने अरविन्द सिंह पिता योगेंद्र सिंह को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

Patna Police 1 3 22Scope News

पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कामयाबी हासिल की है

वहीं सालिमपुर थाना क्षेत्र के विधिपुर भोजराज स्थान से पुलिस ने पंकज कुमार पिता स्वर्गीय मनोगा राय को सात जिंदा कारतूस के साथ दबोचा। इसके अलावा बहादुरपुर इलाके में प्रदुम्न कुमार, पिता स्वर्गीय शत्रुघ्न सिंह को उसकी किराना दुकान से 22 ग्राम गांजा और 16 चीलम के साथ गिरफ्तार किया गया। अथमलगोला थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दक्षिणीचक भिट्ठा से 24.05 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की।

Patna Police 2 3 22Scope News

विधि-विरुद्ध बालक को ई-रिक्शा पर 59 लीटर देसी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया

वहीं फोरलेन करजान रोड पर वाहन जांच के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को ई-रिक्शा पर 59 लीटर देसी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने ई-रिक्शा समेत कुल 83.05 लीटर शराब जब्त कर ली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 कार्यालय के अनुसार इस सफल अभियान में बख्तियारपुर, सालिमपुर एवं अथमलगोला थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Patna Police 6 22Scope News

बरामदगी की सूची

बख्तियारपुर थाना – 01 देसी कट्टा

सालिमपुर थाना – 07 जिंदा कारतूस, 22 ग्राम गांजा एवं 16 चीलम

अथमलगोला थाना – 83.05 लीटर देसी चुलाई शराब एवं 1 ई-रिक्शा

यह भी पढ़े : शराबबंदी के बीच CM सम्राट के आवास के पास मिली महंगी शराब की बोतल, मचा हड़कंप

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत बनी मिसाल,...

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिमी चंपारण ज़िले की डुमरी ग्राम पंचायत ने ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पहल के ज़रिए आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन...

JPSC-JSSC Controversy: JPSC-JSSC विवाद पर संजय सेठ का राहुल गांधी पर...

JPSC-JSSC Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण...