जेल में बंद महिला बंदी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। मृतका की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी पार्वती देवी पति छबिला सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 मई को पिपराकोठी थाना पुलिस ने पार्वती देवी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और वह केंद्रीय कारा में बंद थी।

महिला कैदी की अचानक बिगड़ी तबीयत, जेल प्रशासन ने इलाज के लिए भेजा था सदर अस्पताल

आपको बता दें कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा प्राथमिक जांच के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां रोते-बिलखते परिजनों ने पिपराकोठी थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Motihari Maut 1 1 22Scope News

पार्वती देवी पहले से बीमार थी और उसकी हालत को लेकर लापरवाही बरती गई – परिजन

परिजनों का कहना है कि पार्वती देवी पहले से बीमार थी और उसकी हालत को लेकर लापरवाही बरती गई। मामले की सूचना पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Motihari Maut 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व कुख्यात अपराधियों पर इनाम की घोषणा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...