बेलदौर में STF की कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एसटीएफ की टीम ने 50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान दिघौन पंचायत के सुखायबासा गांव निवासी मो. बुद्दीन के रूप में हुई है। एसपी राकेश कुमार ने इस घटना की जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने सुबह करीब 2 बजे सुखायबासा गांव में छापेमारी की

गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सुबह करीब दो बजे सुखायबासा गांव में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक राइफल, दो देसी कट्टा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया गया है।

Khagria Police 1 22Scope News

मो. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं – पुलिस

पुलिस के अनुसार, मो. बुद्दीन पर बेलदौर थाना समेत पसराहा और अन्य थानों में हत्या, लूट और कई गंभीर मामलों के केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। एसटीएफ की टीम पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार वह फरार होने में सफल हो जाता था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ, गोगरी एसडीपीओ, कई इंस्पेक्टर और एसएफएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Khagria Police 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Viral शराब फैक्ट्री वीडियो पर SP का एक्शन, LTF प्रभारी व चौकीदार निलंबित, ड्रोन से निगरानी तेज

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...