Advertisment

प्रतियोगी परीक्षाओं के त्रुटिरहित व पारदर्शी संचालन को लेकर अपर मुख्य सचिव ने नियुक्ति आयोगों के साथ की समीक्षा बैठक

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निदेश के आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर की अध्यक्षता में आज राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य आयोगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राज्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी व त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया

बैठक के दौरान राज्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी व तकनीक-सक्षम बनाने के लिए आयोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए। अपर मुख्य सचिव ने सभी आयोगों को निर्देश दिया कि परीक्षाओं के संचालन में उच्चतम स्तर की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाए व इससे संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुचारु परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन हेतु आवश्यक सुधारात्मक एवं संस्थागत कदम उठाए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

यह भी पढ़े : ‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की व्यापक सफाई’

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक,...

Aditya Sahu Amit Shah Meeting: झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

Jamshedpur House Demolition Notice: NGT नोटिस के विरोध में भड़के लोग,...

Jamshedpur House Demolition Notice: भुइयांडीह इलाके में प्रशासन द्वारा घर खाली करने और उन्हें गिराने के नोटिस जारी करने के बाद स्थानीय लोगों में...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...