मंत्री संजय सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध व सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है सरकार

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। इसे विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सहित वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा- विभाग राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है

मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। हर घर नल का जल योजना और जल गुणवत्ता निगरानी तंत्र को आधुनिक शिकायत निवारण प्रणाली और तकनीक आधारित अनुश्रवण व्यवस्था के माध्यम से सशक्त बनाया गया है।

Minister Sanjay Kumar Singh 1 1 22Scope News

राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी

राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी। इसके तहत वर्ष 2016 से हर घर नल का जल योजना का कार्यान्वयन प्रारंभ हुआ। वर्ष 2016 में जहां मात्र 2.66 लाख परिवार तक नल का जल पहुंचाया गया था। वहीं वर्ष 2026 तक यह संख्या बढ़कर 1.87 करोड़ से अधिक हो गई है। वर्तमान में बिहार के लगभग 93 प्रतिशत से अधिक परिवारों को गृह जल संयोजन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य कुल 2.02 करोड़ परिवारों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है।

Minister Sanjay Kumar Singh 2 22Scope News

राज्य में कुल 1,14,450 वार्डों में जलापूर्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है – मंत्री

मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य में कुल 1,14,450 वार्डों में जलापूर्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत 50,081 योजनाएं तथा पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित 70,157 योजनाएं शामिल हैं। विभाग द्वारा वार्ड स्तरीय जलापूर्ति योजनाओं, एकल ग्रामीण योजनाओं व बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य के दूरस्थ एवं गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं। भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड एवं आयरन संदूषण से प्रभावित क्षेत्रों के लिए सतही जल आधारित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं विभाग की प्राथमिकता में हैं।

Minister Sanjay Kumar Singh 3 22Scope News

राज्य के विभिन्न जिलों में गंगा, सोन एवं सुरसर नदी को स्रोत बनाकर बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है

राज्य के विभिन्न जिलों में गंगा, सोन एवं सुरसर नदी को स्रोत बनाकर बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है। भागलपुर, वैशाली, बक्सर, बेगूसराय, भोजपुर, नवादा, नालंदा एवं अन्य जिलों में संचालित योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 14 योजनाएं पूर्ण होकर चालू हो चुकी हैं जबकि दो निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा दो योजनाओं का सर्वेक्षण विभाग द्वारा कराया जा चुका है जो प्रक्रियाधीन है।

Minister Sanjay Kumar Singh 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...