नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी बेगूसराय के मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत में मॉर्निंग वॉक करने के दौरान एक नाबालिक लड़की को दो युवक के द्वारा जबरन कर में बैठ कर ले गया और रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंसूरचक थाना क्षेत्र में 21 मई की सुबह करीब तीन बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी

आपको बताते चले कि मंसूरचक थाना क्षेत्र में 21 मई की सुबह करीब तीन बजे छात्रा अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक कार में सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में छात्रा को जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि बदमाश छात्रा को भट्ठा चौक स्थित सब्जी गद्दी के पीछे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता के घर लौटने पर 24 मई को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मंसूरचक थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Begusarai Arr 1 3 22Scope News

पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं

पीड़िता के परिजनों ने हवासपुर निवासी हरेराम महतो के पुत्र सुशील कुमार उर्फ नटवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी आरोपी के नाम से बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तकनीकी जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त आल्टो कार को जब्त कर लिया। साथ ही कार चालक संदीप महतो और सुनील महतो उर्फ नटवरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और बेगूसराय एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था और पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था।

21 मई को एक छात्रा के साथ कर में जबरन खींच के ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया – मुख्यालय DSP निखिल कुमार

इस घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया है कि 21 मई को एक छात्रा के साथ कर में जबरन खींच के ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में कर चालक एवं मुख्य आरोपी सुशील महतो उर्फ नेटवर्क लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।

Begusarai Arr 2 2 22Scope News

यह भी पढ़े : UCO बैंक में गोलीबारी, हिरासत में एक

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...