DUMKA: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे चार अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

दुमका : बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे चार अपराधी- दुमका पुलिस को

फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चार अपराधियों को 3 देशी पिस्टल

और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल एसपी अम्बर लकड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि

गोपीकांदर के तरफ से तीन अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दुमका की तरफ आ रहे हैं.

इसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर को भेजा गया और मुफ्फसिल थाना की टीम के साथ भुरकुंडा स्थित देवांश होटल से आगे पुल के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो देखते ही अपराधी भागने लगे. लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गए तीन अपराधियों की तालाशी में सबके पास से एक-एक पिस्टल और गोली बरामद हुआ.

बाइक सहित पांच मोबाइल बरामद

इन लोगों को मुंगेर से लाकर पिस्टल पहुंचाने वाला चौथे अपराधी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. इनलोगों के पास से एक दो नम्बर का अपाची बाइक और पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. इनलोगों का पहले से भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा पूछताछ में इनलोगों ने और अपराधियों के नाम बताया है. जो इस गिरोह के साथ मिलकर क्राइम करने में शामिल रहते हैं. जिसे जल्द पकड़ने का दावा एसपी अम्बर लकड़ा द्वारा किया गया है. एसपी ने बताया कि कांड का अनुसंधान जारी है. ये अपराधी पुलिस के लिए सरदर्द बनते जा रहे थे इसलिए पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

रिपोर्ट : विजय तिवारी

दुमका के सुहागिनों को कागज में क्यों बनाया जा रहा है विधवा

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...