Tamil Nadu: तंजावुर के मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 की मौत, कई घायल

Tamil Nadu: तंजावुर के मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा- तमिलनाडु से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है.

यहां मंदिर में जुलूस के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक घटना तंजावुर जिले की है जहां रथ जुलूस के दौरान ये घटना हुई.

बताया जा रहा है कि, जीवित बिजली का तार एक कार के संपर्क में आ गया जिसके बाद ये घटना हुई.

देखते ही देखते कई लोग करंट की चपेट में आ गए जिसके बाद 11 लोगों की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य को शुरू कर दिया

hadsa 350x350 1 22Scope News

तंजावुर : मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

बताया जा रहा है कि, मंदिर में 94वां अप्पर गुरुपूजा उत्सव का कार्यक्रम हो रहा था.

इस उत्सव में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे.

सड़कों पर पारंपरिक रथ यात्रा के दौरान एक बिजली का तार एक कार के संपर्क में आ गया

जिसके बाद करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...