Advertisment

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे सहायता

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की गई है। यह सेवा 24 घंटे (24×7) टोल-फ्री उपलब्ध है और पीड़ित महिलाओं को एक ही नंबर पर सम्पूर्ण सहायता प्रदान करती है। समाज कल्याण विभाग से संचालित महिला बाल विकास निगम की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिसमें घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि मामले शामिल हैं। कॉल करने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से जोड़ा जाता है।

181 हेल्पलाइन पर अबतक 69 हजार 101 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 58 हजार 596 मामले सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं

आपको बता दें कि 181 हेल्पलाइन पर अबतक 69 हजार 101 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 58 हजार 596 मामले सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं। इस सेवा के माध्यम से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को उनके निवास या कार्यस्थल के निकटतम पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल, एम्बुलेंस तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसी एजेंसियों से तत्काल रेफरल उपलब्ध कराया जाता है। संरक्षण अधिकारी व अन्य संबंधित प्राधिकरणों के समन्वय से महिलाओं को सुरक्षा, काउंसलिंग, कानूनी सहायता और शेल्टर की सुविधा आसानी से मुहैया कराई जा रही है। राज्य सरकार का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : ‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य जारी’

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...