मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में साइबर अपराधियों का बोलबाला इन दोनों बढ़ गया है। लगातार साइबर से जुड़े मामलों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसी को लेकर साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी में किया गया। जिसका उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक सह थाना अध्यक्ष साइबर प्रीतीश कुमार ने दीप प्रजवलित कर किया। इस अवसर पर कई साइबर पुलिस कर्मियों ने युवाओं को छात्रों को साइबर अपराध से जुड़े कई जानकारी भी साझा किया।

लगातार साइबर अपराध की घटना में इजाफा हुआ है – साइबर DSP प्रीतीश कुमार
साथ ही साइबर डीएसपी प्रीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि लगातार साइबर अपराध की घटना में इजाफा हुआ है। साइबर अपराधी युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों को टारगेट कर रहे हैं। वहीं साइबर अपराध से कैसे बचा जाए कैसे मोबाइल को हैक होने से बचाया जाए इसकी पूरी जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराई है।


यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 गंभीर घायल
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights







