अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित 4 लोगों की मौत

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। दरअसल, कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार को ठोकर मारी। जिसमें साइकिल सवार गैयारी निवासी कोनेन अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई।

Health Department Add 5 22Scope News

घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक तेजी से भागने लगा

आपको बता दें कि घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक तेजी से भागने लगा। जिससे स्कॉर्पियों अपना लेन छोड़कर दूसरे लेन में एक कार पर पलट गई। जिसमें स्कॉर्पियों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।

Araria Acc 2 22Scope News

 

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक में पूर्णिया अमौर के विशनपुर निवासी गौतम झा, मायानन्द झा और शांति देवी है। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। साथ ही यातायात डीएसपी रघुनाथ सिंह ने भी इस घटना को लेकर जानकारी दी।

Araria Acc 3 22Scope News

Araria Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...