Advertisment

Jharkhand Weather Update: 1 जुलाई तक आंधी और ठनके का खतरा, 26-27 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट, 10 लोगों की मौत

झारखंड में मानसून के बीच 26 और 27 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी। 1 जुलाई तक आंधी, बारिश और ठनके की चेतावनी। ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में मानसून सक्रिय होने के बावजूद कई इलाकों में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आंधी और ठनका लगातार कहर बरपा रहे हैं। मौसम विभाग ने 26 और 27 जून के लिए बारिश, गरज और ठनके को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खुले मैदान, बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 1 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और ठनके की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Jharkhand Weather Update:गुरुवार को बदला मौसम, कई जिलों में हुई बारिश

गुरुवार को रांची में सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ करीब 25 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इसके बाद फिर धूप निकलने और उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक 50.3 मिमी बारिश चाईबासा में दर्ज की गई। इसके अलावा करमाटांड़ में 48 मिमी, जामताड़ा में 36.4 मिमी और नाला में 31.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Key Highlights

  • 26 और 27 जून के लिए झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी।

  • 1 जुलाई तक आंधी, ठनका और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

  • 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान।

  • गुरुवार को ठनका गिरने से राज्य में 10 लोगों की मौत।

  • मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी।


Jharkhand Weather Update:ठनके से 10 लोगों की मौत, पिछले 10 दिनों में 20 से अधिक ने गंवाई जान

गुरुवार को ठनका गिरने की अलग-अलग घटनाओं में राज्यभर में 10 लोगों की मौत हो गई। पिछले 10 दिनों में ठनके की चपेट में आकर 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

पलामू जिले के उकसु गांव निवासी 60 वर्षीय चिंता कुंवर और गोंगो गांव के 12 वर्षीय अनेश कुमार की ठनके से मौत हो गई। चिंता कुंवर पेड़ के नीचे खड़ी थीं, जबकि अनेश घर से बाहर निकला था।

लोहरदगा के बतरू गांव में 11 वर्षीय नीलम कुमारी की भी ठनका गिरने से मौत हो गई। कोडरमा के फुलवरिया गांव में लकड़ियां समेट रही 26 वर्षीय सोनी कुमारी पेड़ के नीचे ठनके की चपेट में आ गईं।

चतरा जिले के रिमी गांव में 15 वर्षीय पूजा कुमारी, मयूरहंड थाना क्षेत्र के महुगाई गांव की 44 वर्षीय सरोज देवी और शैवाल गांव के 50 वर्षीय सहदेव ठाकुर की भी ठनके से मौत हो गई। वहीं जामताड़ा के चड़काडीह गांव में बुधवार रात ठनका गिरने से पांच लोग प्रभावित हुए, जिनमें 45 वर्षीय बिनु हांसदा और 15 वर्षीय विश्वकर्मा टुडू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। नैयाडीह गांव में लक्ष्मीपुर निवासी 45 वर्षीय सनातन हांसदा ने भी ठनके की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

Jharkhand Weather Update:मौसम विभाग की सलाह, इन बातों का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। तेज गरज और बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों से कहा गया है कि खेतों में कार्य करने से पहले मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखें और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

Highlights

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने झारखंड के हाई-प्रोफाइल शराब घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उपलब्ध सबूतों, विभागीय दस्तावेजों और अब...

Bihar LPG e-KYC: गैस सिलेंडर लेने वालों के लिए जरूरी खबर!...

Bihar LPG e-KYC, पटना: बिहार में रसोई गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी...

Patna Metro Project: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो के लिए मंजूर...

Patna Metro Project: बिहार सरकार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए ₹628.32 करोड़ के खर्च को मंज़ूरी दी है। यह राशि...