पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जलाशयों में पानी, फिर भी नहरें सूखी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सिंचाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि पर्याप्त पानी के बावजूद किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा है।
बिहार में खरीफ फसल की बुआई के बीच एक बड़ा जल संकट खड़ा हो गया है – RJD MP सुधाकर सिंह
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में खरीफ फसल की बुआई के बीच एक बड़ा जल संकट खड़ा हो गया है। सांसद सुधाकर ने राज्य की लचर सिंचाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को एक कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार की प्रशासनिक विफलता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राज्य के प्रमुख जलाशयों में पर्याप्त पानी मौजूद है। इसके बावजूद किसानों के खेतों तक पहुंचने वाली नहरें पूरी तरह से सूखी पड़ी हैं। इस भारी लापरवाही के कारण धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से यह मांग की है कि किसानों को फौरी राहत देने के लिए नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए।

यह भी पढ़े : राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास के अंदर व बाहर लगे हटाए गए CCTV कैमरे
Highlights


















