भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : मंत्री रामकृपाल ने कहा- बिहार में कानून का राज, आगे भी रहेगा, जो भी दोषी होंगे होगी कार्रवाई

पटना : भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और आगे भी रहेगा। जो कानून अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा, तो पुलिस भी जवाब देगी।

मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है

मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्हें अपने शासनकाल का अपहरण, चोरी, डकैती और अपराध याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नागमणि कुशवाहा के बयान पर उन्होंने कहा कि वह उनका व्यक्तिगत विचार है और सरकार का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

Mantri Ramkripal Yadav 1 2 22Scope News

राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले पर मंत्री ने कहा- यह बेहद दुखद है

राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले पर मंत्री ने कहा कि यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जांच शुरू हो चुकी है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

Mantri Ramkripal Yadav 2 2 22Scope News

बांस घाट श्मशान में अंतिम संस्कार शुल्क को लेकर उठे विवाद पर रामकृपाल ने कहा- सरकार ने श्मशान घाट का आधुनिकीकरण किया है

बांस घाट श्मशान में अंतिम संस्कार शुल्क को लेकर उठे विवाद पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार ने श्मशान घाट का आधुनिकीकरण किया है और पहले की अव्यवस्था को समाप्त कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यदि कहीं भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी तो जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एनकाउंटर पर दोबारा पूछे गए सवाल के जवाब में रामकृपाल यादव ने कहा कि अगर पुलिस पर फायरिंग करेंगे तो पुलिस भी जवाब देगी। पुलिस मूकदर्शक बनकर थोड़ी रहेगी।

Mantri Ramkripal Yadav 4 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, जल्द होकर रहेगा दूध का दूध व पानी का पानी

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...