गयाजी : गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव के समीप जंगल से भटक कर दो हाथी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। सोमवार की सुबह हाथियों के गांव के पास दिखाई देने से ग्रामीण में दहशत का माहौल है। हालांकि अब तक हाथियों द्वारा किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
दोनों हाथी संभवत अपने जीवन से बिछड़ कर गांव की ओर आ गए हैं – ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, यह दोनों हाथी संभवत अपने जीवन से बिछड़ कर गांव की ओर आ गए हैं। अनजान क्षेत्र में पहुंचने के कारण वे बेचैन और चिंतित नजर आ रहे हैं। इस बीच कुछ बच्चों द्वारा हाथियों को देखने के लिए शोर शराबा करने से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गुरपा वन क्षेत्र के वन रेंजर और फतेहपुर थाना पुलिस को दी है।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है – वन रेंजर
वन रेंजर ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर लौटने का प्रयास किया जा रहा है। बता दे कि वर्ष 2016 में भी फतेहपुर थाना क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड पहुंचा था। उस दौरान हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया था और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक बार फिर दो हाथी के आने के बाद ग्रामीण दहशत में है।

यह भी पढ़े : जंगली हाथी का आतंक, कई झोपड़ी को किया तबाह, दहशत में लोग
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















