Advertisement
Advertisement
Advertisement

लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश कार्यालय, कई नेता रहे मौजूद

पटना : बिहार के पूर्व सीएम व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इन दोनों लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज यानी 29 जून को अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके साथ विधान परिषद सदस्य (MLC) ललन सर्राफ उर्फ गांधीजी भी मौजूद रहे।

JDU प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है

गौरतलब है कि जदयू प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। नीतीश कुमार समय-समय पर प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की गतिविधियों और जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लेते रहे हैं।

Nitish JDU Office 1 1 22Scope News

नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक JDU प्रदेश कार्यालय में रहे

इस दौरान नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक जदयू प्रदेश कार्यालय में रहे। उन्होंने एमएलसी ललन सर्राफ से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसुनवाई कार्यक्रम की जानकारी ली। उनके इस औचक दौरे को पार्टी की सक्रियता और संगठनात्मक व्यवस्था की समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Nitish JDU Office 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन

Commercial Advertisment

Jharkhand Ambulance Strike: 108 एंबुलेंस कर्मियों की आज रात 8 बजे...

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मी 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बकाया वेतन, वेतन कटौती की जांच और अन्य...

Jharkhand Board Exam 2027: फरवरी में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, अप्रैल में...

JAC Board Exam 2027 के लिए मैट्रिक और इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिना विलंब शुल्क 26 नवंबर...

Bihar Drug Raid: सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,...

 Bihar Drug Raid में औषधि नियंत्रण विभाग ने 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। पटना में तीन दवा दुकानों पर कार्रवाई और बिना...