JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 तक रांची में होगा। 21 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे। सहायक वन संरक्षक का शारीरिक परीक्षण अब 17 अगस्त से होगा।
JPSC Civil Services Mains 2025 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 21 जुलाई से 24 जुलाई तक अपना एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक डाउनलोड कर सकेंगे।
JPSC Civil Services Mains 2025:21 से 24 जुलाई तक डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो अभ्यर्थी कार्यदिवस में हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 24 जुलाई तक लिखित आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है। आवेदन में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर देना अनिवार्य होगा।
Key Highlights:
JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2026 तक रांची में होगी।
अभ्यर्थी 21 से 24 जुलाई तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक और आइरिस सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
सहायक वन संरक्षक भर्ती का शारीरिक परीक्षण अब 17 और 18 अगस्त को होगा।
JPSC Civil Services Mains 2025:परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश
मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
- प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइरिस सत्यापन की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह 8 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
साथ ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, चार पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल होना भी अनिवार्य होगा।
JPSC Civil Services Mains 2025:तीन दिनों में छह पेपर की परीक्षा
25 जुलाई
- प्रथम पाली: प्रथम प्रश्नपत्र
- द्वितीय पाली: द्वितीय प्रश्नपत्र
26 जुलाई
- प्रथम पाली: तृतीय प्रश्नपत्र
- द्वितीय पाली: चतुर्थ प्रश्नपत्र
27 जुलाई
- प्रथम पाली: पांचवां प्रश्नपत्र
- द्वितीय पाली: छठा प्रश्नपत्र
JPSC Civil Services Mains 2025:सहायक वन संरक्षक का शारीरिक परीक्षण अब 17 अगस्त से
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक भर्ती के लिए 28 और 29 जुलाई को प्रस्तावित शारीरिक परीक्षण स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षण 17 और 18 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा स्थल और अन्य विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि सहायक वन संरक्षक के 78 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में 368 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। शारीरिक परीक्षण के बाद अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण में शामिल होना होगा। शारीरिक परीक्षण में असफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा नहीं की जाएगी।
Highlights


















