बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच झड़प हो गई। कुर्बन कचरा भवन के पास पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर तीन और अन्य दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस द्वारा रोकने पर उन्होंने बहस शुरू कर दी और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बेलदौर थाना की गश्ती वाहन पर एक चौकीदार राजेश कुमार, होमगार्ड की महिला जवान और ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस कर्मी ही मौजूद थे। जिसका फायदा उठाते हुए सभी अपराधियों ने
​हंगामा करते हुए पुलिसकर्मी एस आई राहुल कुमार की सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर उससे बुरी तरह मारपीट कर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना, SDPO गोगरी व DIU की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन छापेमारी शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना, एसडीपीओ गोगरी और डीआईयू की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपियों ने दोबारा हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन अपराधियों ने इसे अनसुना कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे छीनी गई सरकारी पिस्टल व मोबाइल बरामद कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि घायल एसआई राहुल कुमार बुरी तरह घायल है। पुलिस मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Khagria Encounter 1 22Scope News

कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी – SP भानू प्रताप सिंह

खगड़िया एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर गोगरी के प्रभारी एसडीपीओ और साईबर डीएसपी निशांत गौरव, बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एसआई रामजीवन सिंह यादव और एसआई अभिषेक कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Khagria Encounter 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कुख्यात अपराधी नरेश के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद

राजीव कुमार की रिपोर्ट

MGNREGA Wage Payment: बिहार में भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा निर्देश,...

MGNREGA Wage Payment: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बक्सर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar Flood Relief: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने कृषि इनपुट अनुदान की राशि...

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...