इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती करने के पश्चात् रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की।

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

CM Jagannath Yatra 1 22Scope News

CM Jagannath Yatra 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

CM Jagannath Yatra 3 22Scope News

CM Jagannath Yatra 4 22Scope News

CM Jagannath Yatra 5 22Scope News

 

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, सभापति, कई मंत्री, कई विधायक व कई लोग मौजूद थे

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा सह विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य राधापति चरण दास, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य शायन कुणाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

CM Jagannath Yatra 6 22Scope News

CM Jagannath Yatra 7 22Scope News

CM Jagannath Yatra 8 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ की होगी शुरुआत, शिक्षा विभाग व 7 स्वयं सेवी संस्थानों के साथ हुआ MoU

Dalma Naxalite campaign: दलमा में नक्सलियों पर पुलिस का शिकंजा, 1...

Dalma Naxalite campaign: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।...

UP Election 2027: क्या यूपी में उम्मीदवार उतारेगी JDU? मंत्री श्रवण...

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज करने की शुरुआत कर दी है।...

Bihar Fertilizer Sale: 1 सितंबर से 19 जिलों में बदलेगी खाद...

Bihar Fertilizer Sale, पटना: बिहार में किसानों को उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल व्यवस्था लागू की...