ट्रक से उतार कर पिकअप पर लोड किया जा रहा भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित फतुहा क्षेत्र के भिखुआ के पास में एक ट्रक पर विदेशी शराब की खेप उतारा जा रहा था और उसे पिकअप वाहन पर लदा जा रहा था। एक्साइज डिपार्टमेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक पर भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया जा रहा है। एक्साइज डिपार्टमेंट ने विदेशी शराब, ट्रक व पिकअप को जब्त कर लिया है।

शराब माफिया के द्वारा बेचने के उद्देश्य से इसे ले जाया जा रहा था – एक्साइज डिपार्टमेंट

एक्साइज डिपार्टमेंट का कहना है कि शराब माफिया के द्वारा बेचने के उद्देश्य से इसे ले जाया जा रहा था। उसी क्रम में फतुहा क्षेत्र के भिखुआ के पास में एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम के द्वारा निगरानी की गई तो देखा गया कि एक पिकअप वैन पर माल को लोड किया जा रहा है। उसी क्रम में चार तरफ से घेराबंदी की गई। जबतक अपराधी को एक्साइज डिपार्टमेंट की प्रशासन पकड़ पाती तबतक वह भाग खड़े हुए। विदेशी शराब की कीमत लगभग 14 लाख की बताई जा रही है।

Patna Wine 1 22Scope News

एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है

आपको बता दें कि एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा कि माल कहां से आ रहा था और किनके द्वारा मंगाया गया था और कहां जा रहा था। एक्साइज डिपार्टमेंट इस पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में विदेश शराब जब्त की है।

Patna Wine 2 22Scope News

Patna Wine 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अरवल मोड़ के पास से पुलिस ने खाद की बोरी से बरामद की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, 2 लोग गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...

SSC CHSL 2026: 2536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7...

 SSC ने CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम...